May 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लिएंडर पेस, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस चर्चा में हैं। दरअसल लिएंडर पेस ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से यह अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि लिएंडर पेस संभवत: बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। अगर लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हुए तो यह टीएमसी के लिए झटका होगा। लिएंडर पेस ने 2021 में तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पेस ने गोवा में टीएमसी की सदस्यता ली थी। ममता बनर्जी ने पेस को पार्टी में शामिल करते हुए उनको अपना छोटा भाई बताया था। हालांकि टीएमसी ने पेस को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी। शायद पार्टी में रहते हुए साइडलाइन होने की वजह से पेस ने अब टीएमसी का साथ छोड़ने का मन बना लिया है। वहीं टीएमसी के एक और नेता पूर्व विधायक अर्घ्य रॉय बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इस बार बीजेपी ने बंगाल चुनाव जीतने के लिए कमर कस रखी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। वोटो की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित होगा। बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। टीएमसी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। बीजेपी भी उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। बीजेपी और ममता बनर्जी दोनों ने लिए ही यह चुनाव साख का सवाल बना है। टीएमसी ने हाल ही में अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें युवाओं और महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *