June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भीगे शर्ट में अक्षरा सिंह ने शेयर किया अपने नए गाने का पोस्टर, सनम जौहर संग एक्ट्रेस करेंगी रोमांस

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी फ़ैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी सॉन्ग का पोस्टर शेयर कर दिया है, चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने गाने का पोस्टर शेयर कर दिया है। एक्ट्रेस के इस नए गाने का नाम ‘Chumma Le La Raja Ji’ है। इस गाने का पोस्टर एक्ट्रेस ने शेयर कर दिया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ सनम जौहर नजर आएंगे। एक्ट्रेस का ये गाना टी सीरीज के लेबल तले रिलीज किया जाएगा।

एक्ट्रेस गाने के पोस्टर में सनम के साथ सिजलिंग पोज दे रही हैं। बारिश में भीगे शर्टलेस सनम और भीगे हुए सफ़ेद व्हाइट शर्ट में अक्षरा, पोस्टर में दोनों एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज में देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो का पोस्टर देखकर साफ़ पता लगता है कि एक बेहद रोमांटिक गाना होने वाला है।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह, पंकज तिवारी और अश्विनी शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। फिल्म की कहानी और डायलॉग अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। फिल्म के पोस्टर में अक्षरा सिंह त्रिशूल लिए नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के पीछे दुर्गा मां नजर आ रही हैं। अक्षरा की इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *