May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आपने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है, असम की जनता से ऐसा क्यों बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

नई दिल्ली। असम के बरपेटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मतदान से पहले लोगों में जो उत्साह और जोश मैं देख रहा हूं वो अद्भुत है। मैदान भर चुका है, सड़कों में दूर दूर तक लोग दिख रहे हैं। मैंने गुजरात में कई सालों तक काम किया है अगर मुझे सुबह 10-11 बजे मीटिंग करनी हो तो मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था, आपने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपके उत्साह, उमंग और हमें आशीर्वाद देने के लिए मैं आपको प्रणाम करता हूं।

मोदी ने कहा, असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। एक तो इस बार असम में बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम, कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे। पीएम बोले, कांग्रेस कभी जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती। जबकि बीजेपी सरकार, साफ नीयत से जनता को बताती है कि हमने जनता की सेवा के लिए क्या किया। आपका वोट इस बार विकसित असम के निर्माण की नींव को और मजबूत करने वाला है। हम असम को उस बुलंदी की तरफ लेकर जा रहे हैं, जिसके असम के लोग हकदार हैं।

पीएम ने कहा, 2014 के पहले के 10 सालों में जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब देश के धान किसानों को एमएसपी के सिर्फ 4 लाख करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन 2014 के बाद के 10 वर्षों में धान किसानों को हमारी सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। इससे यह साफ है कांग्रेस कभी धान किसानों का भला नहीं कर सकती। 2013 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब धान का एमएसपी मात्र 1,300 रुपए प्रति क्विंटल था। आज धान का एमएसपी करीब 2,370 रुपए प्रति क्विंटल है और असम की बीजेपी सरकार अपनी तरफ से भी इसमें वृद्धि करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed