June 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश

नई दिल्ली। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई। विमान के क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दुर्घटना में पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है फिलहाल वायु सेना की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। AN-32 सोवियत डिजाइन का दो इंजन वाला एयरक्राफ्ट है। इसको भारतीय वायुसेना कार्गो प्लेन के रूप में इस्तेमाल करती है। इसके जरिए सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाया जाता है।

इस दुर्घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि विमान दो टुकड़ों में बंट गया है। फिलहाल बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और अपने काम में लगा हुआ है। विमान में कितने लोग सवार थे इस बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। एयर फोर्स के अधिकारी भी मौजूद मौजूद हैं। जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगी। वायुसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मामले की जांच के बाद घटना से संबंधित अपडेट दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यह AN-32 विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। AN-32 1980 के दशक से भारतीय वायु सेना की कार्गो फ्लीट का अहम हिस्सा रहा है। समय के साथ इसमें बहुत से अपग्रेड भी किए गए हैं और यह अभी भी वायु सेना के प्रमुख परिवहन विमानों में शामिल है। AN-32 विमान की यह खासियत है कि वो मुश्किल हालात में दुर्गम स्थानों पर भी पहुंच सकता है। इसमें एक बार में 7.5 टन तक का सामान, 50 यात्री या 42 पैराट्रूपर्स को ले जाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *