यूएई ने वापस मांगे 3 अरब डॉलर तो पाकिस्तान के सांसद ने दिखाई अहसान फरामोशी!, Video में देखिए क्या कहा?
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और उसके नेता स्वार्थी और अहसान फरामोश हैं। कई बार देखा गया है कि पाकिस्तान के नेता अपने देश की मदद करने वालों के लिए भी गलत शब्द निकालने और तंज कसने से भी बाज नहीं आते। इसका नजारा एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तान के एक सांसद ने अपने देश की मदद करने वाले यूएई को गरीब और बेचारा कह दिया। यूएई के बारे में ये शब्द कहने वाले पाकिस्तान के सीनेटर का नाम मुशाहिद हुसैन है। उन्होंने यूएई की तरफ से पाकिस्तान से बकाया मांग लेने पर उसके लिए ऐसी बातें कहीं। इतना ही नहीं, पाकिस्तान को मुशाहिद ने यूएई का बड़ा भाई भी कह दिया।
मामला ये है कि पाकिस्तान की आर्थिक हालत जब खराब थी, तो उसने तमाम देशों से खैरात मांगी। सऊदी अरब और चीन के साथ ही यूएई ने भी पाकिस्तान की आर्थिक मदद की थी। यूएई ने पाकिस्तान को 3.2 अरब डॉलर का कर्ज महज 6 फीसदी ब्याज पर दिया था। ईरान से जंग खत्म न होने पर यूएई ने बीते दिनों पाकिस्तान से दिया हुआ कर्ज वापस मांगा। पाकिस्तान ने काफी हीला-हवाली के बाद यूईए का 3.2 अरब डॉलर लौटाना तय किया। अब पाकिस्तान के सांसद इसी मसले पर यूएई को बेचारा और गरीब बता रहे हैं। पाकिस्तान के इस नेता ने साफ कर दिया है कि उनका मुल्क किसी का अहसान नहीं मानता। सिर्फ स्वार्थ का रिश्ता पाकिस्तान रखता है।
पाकिस्तान की माली हालत अब भी ठीक नहीं है। पाकिस्तान के खजाने में करीब 19 अरब डॉलर ही बचे हैं। वो आईएमएफ से 7 अरब डॉलर का कर्ज ले चुका है। बदले में पाकिस्तान की सरकार ने बिजली और पानी समेत बुनियादी जरूरत की चीजों के लिए इतना रेट तय किया है कि वहां की जनता के सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। आटा, चीनी जैसी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, ईरान युद्ध के कारण कच्चा तेल महंगा होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने बीते दिनों दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाए हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल 500 और डीजल 400 रुपए प्रति लीटर से ऊपर की कीमत पर बिक रहा है। जबकि, पाकिस्तान में रसोई गैस का सिलेंडर 5000 रुपए के करीब हो चुका है।
