June 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के घर और प्रतिष्ठानों पर ईडी का छापा

जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और प्रतिष्ठानों पर बुधवार को एक साथ छापा मारा। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीमों ने अशोक मित्तल की जालंधर स्थित मिठाई की दुकान, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) और प्रॉपर्टी कारोबार से संबंधित ठिकानों पर रेड की है। अशोक मित्तल को बीते दिनों ही राघव चड्ढा की जगह पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था। अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी के छापे के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान की ये प्रतिक्रिया आई है।

खबर लिखे जाने तक ईडी की तरफ से ये नहीं बताया गया कि आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर किस केस के सिलसिले में छापे मारे गए। हालांकि, अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से सियासत गर्मा गई है। क्योंकि आम आदमी पार्टी के नेता आरोप लगाते रहे हैं कि राघव चड्ढा लगातार मोदी सरकार के हक में बोल रहे थे और पंजाब व पार्टी के बारे में राज्यसभा में कोई सवाल नहीं पूछा। अशोक मित्तल पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर हैं। वो साल 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसी महीने उनका ओहदा बढ़ाने के बाद राघव चड्ढा ने कई वीडियो और बयान जारी कर आम आदमी पार्टी नेतृत्व से नाराजगी जताई थी।

अशोक मित्तल से पहले शराब घोटाला मामले में ईडी अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी है। अशोक मित्तल पंजाब के साधारण परिवार से थे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने अपने कारोबार की शुरुआत मिठाई की दुकान से की थी। इसके बाद तरक्की करते हुए अशोक मित्तल ने भारत की प्राइवेट यूनवर्सिटीज में से एक एलपीयू की स्थापना की। अशोक मित्तल को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने जब उनको राज्यसभा के लिए टिकट दिया था, उस वक्त सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टिप्पणी की थी कि पैसे वाले कारोबारी को अरविंद केजरीवाल संसद भेज रहे हैं। हालांकि, अशोक मित्तल या अरविंद केजरीवाल ने इन टिप्पणियों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *