April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का इंतजार खत्म, मोदी सरकार ने डीए में इतने फीसदी बढ़ोतरी की

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर लंबे अर्से से इंतजार में थे कि उनका डीए यानी महंगाई भत्ता कब बढ़ेगा। अब मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को और 2 फीसदी डीए देने को मंजूरी मिली। इससे पहले मोदी सरकार ने अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाया था। अब और 2 फीसदी बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 60 फीसदी हो जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को साल में दो बार डीए बढ़ोतरी का फायदा मिलता है। हर साल जनवरी और जुलाई में सरकार डीए की दरें घोषित करती है। डीए बढ़ाने का फैसला ऐसे वक्त आया है, जब आठवें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी संगठन अपना प्रतिवेदन भी रख रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन नेशनल काउंसिल ज्वॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म की ओर से वेतन आयोग के समक्ष 3.83 का फिटमेंट फैक्टर लगाने की मांग की गई है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 70000 रुपए हो जाएगी। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ ही 65 लाख से ज्यादा पेंशनरों को भी फायदा होगा।

आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट अगले साल के मध्य तक आने की उम्मीद है। हालांकि, इसे पहली जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को अच्छा-खासा एरियर भी मिलेगा। अब तक वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद पे-स्केल में डीए जोड़कर नया सैलरी स्ट्रक्चर तैयार किया जाता रहा है। ऐसे में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करते वक्त मोदी सरकार यही तरीका अपना सकती है। फिलहाल सरकार ने डीए में बढ़ोतरी कर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के चेहरों पर निश्चित तौर पर खुशी ला दी है। बता दें कि कोविड महामारी के वक्त सरकारी कर्मचारियों को तीन बार डीए नहीं मिल सका था। उन डीए को देने की मांग भी केंद्रीय कर्मचारी करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *