April 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, खुद का पिंडदान कर बनीं हर्षानंद गिरि

नई दिल्ली। महाकुंभ प्रयागराज में संतों वाली वेशभूषा, जटाओं जैसे लंबे लंबे बालों वाली वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया अब सच में साध्वी बन गई हैं। हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण कर लिया है। महाकाल की नगरी उज्जैन में मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर सुमनाजी महाराज से उन्होंने पूरे विधि विधान से दीक्षा लेकर संन्यासी जीवन में प्रवेश किया। हर्षा रिछारिया ने परंपरानुसार अपना पिंडदान भी किया। संन्यास ग्रहण के बाद हर्षा रिछारिया का नाम भी बदल गया है। उनको अब हर्षानंद गिरि नाम दिया गया है। वायरल होने के बाद हर्षा की कुछ पुरानी फोटो को लेकर काफी कंट्रोवसी भी हुई थी।

दरअसल महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान हर्षा रिछारिया संन्यासियों के रथ पर सवार थीं। उसने अन्य महिला साध्वी भी थीं। उसी दौरान एक पत्रकार ने हर्षा के लुक्स को देखकर उनसे बात की जिसके बाद वो बहुत तेजी से वायरल हो गईं। कुछ लोग हर्षा को साध्वी कहने लगे थे। उसी दौरान हर्षा के सोशल मीडिया एकाउंट पर उनकी एंकरिंग के दौरान की कुछ फोटो भी वायरल हुईं जिसमें अपने कपड़ों को लेकर हर्षा लोगों के निशाने पर आ गईं थीं। हालांकि हर्षा ने इस पर आपत्ति जताई थी और उन्होंने कहा था कि वो साध्वी नहीं है। इसके बाद कंट्रोवर्सी की वजह से उनको महाकुंभ छोड़कर जाना पड़ा था। हर्षा ने मीडिया के सामने सुसाइड की चेतावनी भी दी थी।

बाद में हर्षा ने सनातन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यूपी के संभल से वृंदावन तक पदयात्रा भी निकाली थी। हालांकि इसी साल माघ मेले में हर्षा रिछारिया फिर एक बार प्रयागराज संगम पहुंची थीं और उन्होंने कहा था कि वो धर्म की राह छोड़ेंगी। उन्होंने कहा था कि एक साल में मैंने बहुत ज्यादा विरोध का सामना किया। मैं कर्ज में हूं, हताश हो गई हूं। हर्षा मूल रूप से भोपाल के बहुत ही आम परिवार से आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *