April 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘ये पार्टी चंद भ्रष्ट लोगों के हाथ में’, राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी पर लगाए कई आरोप

नई दिल्ली। बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर ताजा हमला बोला है। इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर राघव चड्ढा ने कहा कि वो पहले सीए थे और उनके लिए बेहतर करियर था। राघव ने कहा कि सीए के तौर पर करियर न बनाकर वो राजनीति में आए। राघव चड्ढा के मुताबिक वो राजनीति में करियर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी में नहीं आए थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपनी युवावस्था के अहम 15 साल दिए और उसके संस्थापक सदस्य बने। राघव चड्ढा ने कहा कि बहुत मेहनत से पार्टी को सींचा, लेकिन अब ये पुरानी वाली पार्टी नहीं रही।

बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में आज टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट है। काम करने और संसद में बोलने से रोका जाता है। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी आज कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथ फंसकर रह गई है। उन्होंने कहा कि ये पार्टी देश के लिए नहीं, निजी फायदे के लिए काम कर रही है। राघव चड्ढा ने कहा कि वो ये महसूस कर रहे थे कि गलत पार्टी में सही आदमी हैं। ऐसे में तीन विकल्प थे कि राजनीति छोड़ दें, इसी पार्टी में रहकर चीजों को ठीक करने की कोशिश करें और इसमें नाकाम रहे, तीसरा विकल्प था कि ऊर्जा और अनुभव लेकर किसी और पार्टी में जुड़कर सकारात्मक राजनीति करें।

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि मेरे साथ छह और सांसदों ने फैसला लिया कि वो पार्टी छोड़ देंगे। एक-दो व्यक्ति गलत हो सकते हैं, लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते। राघव चड्ढा ने पलटकर सवाल पूछा है कि जो अनगिनत शिक्षित लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े, क्या वे सारे गलत थे? राघव चड्ढा ने कहा कि अगर आपका वर्कप्लेस टॉक्सिक बन जाए, तो क्या आप वहां काम कर सकेंगे? ऐसे हालत में सही फैसला है कि आप उस जगह को ही छोड़ दें। जो हमने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *