May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सतना की मुस्लिम महिला डिप्टी जेलर ने उसी जेल में सजा काट चुके हिंदू कैदी से की शादी, बजरंग दल ने किया कन्यादान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में एक महिला डिप्टी जेलर और उनकी ही जेल में सजा काट चुके एक पूर्व कैदी की प्रेम कहानी और शादी की खबर इन दिनों काफी चर्चा में है। बड़ी बात यह है कि महिला डिप्टी जेलर मुस्लिम धर्म की हैं जबकि उन्होंने हत्या के आरोप में सजा काट चुके जिस पूर्व कैदी से शादी की है वो हिंदू है। दोनों ने 5 मई को छतरपुर के लवकुशनगर में हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। महिला डिप्टी जेलर के परिवार वालों ने इस शादी का विरोध किया और वो इसमें शामिल नहीं हुए जबकि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शादी समारोह में पहुंचकर कन्यादान किया।

सतना केंद्रीय कारागार में तैनात सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून की मुलाकात कुछ साल पहले जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी धर्मेंद्र सिंह से हुई थी। उस वक्त फिरोजा खातून वारंट इंचार्ज थी और कैदी धर्मेंद सिंह वारंट संबंधी कार्यों में उनकी मदद करता था। उसी दौरान दोनों की बातचीत शुरू हो गई। बातचीत से शुरू हुआ यह सिलसिला धीरे धीरे दोस्ती और प्यार में बदल गया। इस बीच साल 2022 में धर्मेंद्र सिंह को उसके अच्छे आचरण की वजह से जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहाई के बाद भी दोनों में संपर्क बना रहा और फोन पर बातचीत होती रही और अब फिरोजा खातून और धर्मेंद ने एक दूसरे से शादी कर ली।

डिप्टी जेलर फिरोजा खातून के घर वाले इस रिश्ते के विरोध में थे मगर फिरोजा ने अपने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी धर्मेंद्र से शादी कर ली। धर्मेंद्र सिंह को साल 2007 में चंदला नगर परिषद के तत्कालीन उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त दीक्षित की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था और उम्रकैद की सजा हुई थी। लगभग 14 साल जेल में बिताने के बाद धर्मेंद्र की जेल से रिहाई हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *