May 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सीएम योगी के शासन में यूपी पुलिस ने किए 17 हजार से ज्यादा एनकाउंटर, जानिए अब तक कहां और कितने बदमाश हुए ढेर

लखनऊ। यूपी में 2017 में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से बदमाशों की पकड़-धकड़ और एनकाउंटर का सिलसिला शुरू हुआ था। यूपी पुलिस ने अब बताया है कि अब तक यूपी में कितने एनकाउंटर हुए हैं। यूपी पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक यूपी में 2017 से अब तक 17043 एनकाउंटर हुए हैं। यूपी पुलिस ने बताया है कि अब तक हुए एनकाउंटर में 289 बदमाश मारे गए और 11834 घायल हुए। इसके अलावा बदमाशों से एनकाउंटर में 18 पुलिसकर्मी शहीद हुए और 1852 घायल हुए।

यूपी पुलिस ने बताया है कि सबसे ज्यादा 4813 एनकाउंटर मेरठ जोन में किए गए। इन एनकाउंटर में 97 बदमाशों को मार गिराया गया। जबकि, 3513 घायल और 8921 गिरफ्तार किए गए। मेरठ जोन में हुए एनकाउंटर में 2 पुलिसकर्मी शहीद और 477 घायल हुए। वाराणसी जोन में 1292 एनकाउंटर में 29 बदमाश मारे गए। जबकि, 907 घायल और 2426 को गिरफ्तार किया गया। इस जोन में बदमाशों से लोहा लेते हुए 8 पुलिसकर्मी शहीद और 104 घायल हुए। आगरा जोन में 24 बदमाशों को 2494 एनकाउंटर में मार गिराया गया। यहां यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में 968 बदमाशों को घायल और 5845 को गिरफ्तार किया। आगरा जोन में 10 पुलिसकर्मी शहीद और 562 घायल हुए।

यूपी पुलिस के मुताबिक बरेली जोन में उसने 2222 एनकाउंटर कर 21 बदमाशों को मार गिराया। जबकि, लखनऊ जोन में 20 बदमाश 971 एनकाउंटर में ढेर हुए। गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस ने 18 बदमाशों को 789 एनकाउंटर में मार दिया। वहीं, कानपुर जोन में 12 बदमाशों को 791 एनकाउंटर में मौत के घाट उतारा गया। यूपी पुलिस के मुताबिक प्रयागराज जोन में 643 एनकाउंटर किए। जिनमें 11 अपराधी ढेर हुए। जबकि, गौतमबुद्ध नगर जोन में 9 बदमाशों को 1144 एनकाउंटर में मौत के मुंह में पहुंचाया गया। सीएम योगी के गोरखपुर जोन में 699 एनकाउंटर में 8 बदमाशों को पुलिस ने अब तक मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *