May 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आतंकी हमजा बुरहान पीओके में ढेर, पुलवामा हमले का था मास्टरमाइंड, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

नई दिल्ली। खूंखार आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने आतंकी हमजा बुरहान को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें उसकी मौत हो गई। आतंकी हमजा बुरहान को फरवरी 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के मास्टरमांइड में से एक माना जाता था। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। आतंकी हमजा बुरहान अपनी पहचान छुपाने के लिए एक इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल बना हुआ था। भारत सरकार ने साल 2022 में हमजा बुरहान को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया था।

हमजा बुरहान का पूरा नाम अरजमंद गुलजार डार है। उसे डॉक्टर नाम से भी जाना जाता है। मूल रूप से पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने हमजा 2017 में वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गया था और उसके बाद वहीं अल बद्र नाम के आतंकी संगठन में शामिल हो गया। हमजा अल बद्र के कमांडर के तौर पर काम कर रहा था। वह युवाओं को बरगलाकर आतंकी संगठन में शामिल करने का काम भी करता था। पाकिस्तान में रहते हुए वो जम्मू कश्मीर में आतंकियों की भर्ती, उनको फंडिंग और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से हमजा बुरहान की तलाश थी।

भारत विरोधी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की वजह से हमजा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी चहेता बन गया था। आईएसआई ने मुजफ्फराबाद में उसे एक ऑफिस दे रखा था जहां से वो अपनी गतिविधियों को अंजाम देता था। इतना ही नहीं उसकी सुरक्षा में 24 घंटे गनर तैनात रहते थे, जो एके-47 जैसी रायफल से लैस रहते थे। इस घटना के बाद मुजफ्फराबाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों के द्वारा कई आतंकियों को निशाना बनाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *