May 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘बकरीद पर गाय, बकरी, ऊंट सबकी कुर्बानी होगी…शुभेंदु अधिकारी आग से न खेलें’, पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर का बयान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवा रहे आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने एलान किया है कि बकरीद पर सभी जानवरों की कुर्बानी होगी। हुमायूं कबीर ने कहा कि गाय की भी कुर्बानी होगी, बकरी की भी होगी और ऊंट की भी होगी। सारे जायज पशुओं की कुर्बानी होगी। उसे कोई रोक नहीं सकता। हुमायूं कबीर ने कहा कि सदियों से कुर्बानी होती आ रही है, जब तक ये दुनिया रहेगी ये होकर रहेगी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी को चेतावनी तक दे दी। बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने कहा कि वो शुभेंदु अधिकारी से सीधे कह रहे हैं कि वो आग से न खेलें। अगर शुभेंदु अधिकारी कुर्बानी पर रोक लगाने की कोशिश करते हैं, तो इससे उनके लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। हुमायूं कबीर ने एलान के अंदाज में कहा कि मुस्लिम समुदाय किसी भी सूरत में कुर्बानी पर कोई समझौता नहीं करेगा। हुमायूं कबीर ने कहा कि सरकार के पास अधिकार है कि वो गाय के बारे में आदेश दे सकती है। सरकार नियम बना सकती है और मुसलमानों से कह सकती है कि वे गाय न खाएं, लेकिन कुर्बानी रोकी नहीं जा सकती।

एजेयूपी अध्यक्ष और नई बाबरी मस्जिद निर्माता हुमायूं कबीर ने ये भी कहा कि 37 फीसदी से ज्यादा मुसलमान गाय खाते हैं। उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस के लिए लाइसेंस दिया गया है। इन स्लॉटर हाउस को पहले बंद करना चाहिए। हुमायूं कबीर ने ये आरोप लगाया कि भारत सरकार बीफ का निर्यात कर पैसे कमा रही है। उन्होंने सवाल दागा कि क्या सरकार बीफ एक्सपोर्ट बंद करेगी? बता दें कि पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने एनिमल स्लॉटर कंट्रोल एक्ट 1950 के तहत खुले में कुर्बानी पर रोक लगाई है। इसके अलावा उन्हीं गोवंश को मारने का सर्टिफिकेट मिलेगा, जिनकी उम्र 14 साल से कम हो, वे बीमार या अशक्त हो चुके हों। शुभेंदु सरकार के इस आदेश पर माहौल गर्माया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *