May 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी के सरकारी कर्मचारियों का डीए 2 फीसदी बढ़ा, योगी सरकार ने जारी किया आदेश, पेंशनर्स को भी होगा फायदा

नई दिल्ली। यूपी के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। राज्य कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर अब 60 फीसदी हो गया है। अपर मुख्य सचिव (ACS) वित्त, दीपक कुमार के द्वारा कर्मचारियों का डीए बढ़ाए जाने के संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के तकरीबन 16 लाख सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक के अलावा लाखों पेंशनभोगियों को भी लाभ मिलेगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मियों का डीए बढ़ाया था।

योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों का बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। मई 2026 से 60 फीसदी डीए का नकद भुगतान सीधे वेतन में जोड़ा जाएगा। चूंकि मई की सेलरी जून में खाते में आएगी इसलिए जून महीने से कर्मचारियों के खाते में बढ़ा हुए डीए मिलने लगेगा। वहीं जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक के जो बीते हुए चार महीने हैं उनका एरियर कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा कर दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों का GPF खाता नहीं है, उनकी एरियर NPS/PPF अथवा राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) के रूप में जमा कराया जाएगा। इसी तरह से पेंशनर्स को भी उनकी मासिक पेंशन में बढ़ा हुआ डीए जोड़ा दिया जाएगा जिससे उनकी मासिक आय में भी वृद्धि होगी। हालांकि डीए में वृद्धि के फैसले से सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा मगर भत्ता बढ़ने से लोगों को इससे राहत मिलेगी।

कितना बढ़ जाएगा वेतन

मान लीजिए अगर किसी को 50,000 रुपए प्रति माह वेतन मिल रहा है और अब डीए 2 फीसदी बढ़ने के बाद उसका वेतन 1000 रुपए प्रति माह बढ़ जाएगा। इस तरह से 50,000 रुपए मासिक वेतन वाले कर्मचारी की सेलरी में सालाना 12,000 रुपए की बढ़त हो गई है। इसी तरह जिन अधिकारियों की बेसिक सैलरी 1 लाख रुपए है, उनके वेतन में प्रतिमाह 2,000 रुपए की वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *