इंटरनेशनल

ईरान से सीजफायर खत्म करने का डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, गुस्से में बोले, अब उनसे कोई डील नहीं करनी

शेयर करें:

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान ने साथ समझौते को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने बेहद गुस्से में कहा कि मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है। मैं अब उनसे कोई डील नहीं करना चाहता। वे घटिया लोग हैं, बीमार लोग ईरान को लीड कर रहे हैं। ट्रंप बोले, मैं अपने नेगोशिएटर्स से बात करूंगा। वे नेगोशिएट करना चाहते हैं वे अच्छे लोग हैं, लेकिन अब उनको वापस आना होगा। ईरान से डील करना बस टाइम वेस्ट है, मैं उनके साथ अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता।

ईरान के साथ हाल ही में साइन हुए एमओयू पर ट्रंप बोले, अब उसका कोई मतलब नहीं है। इस तरह से ट्रंप ने सीधे तौर यह बता दिया है कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है। अमेरिकी सेना के द्वारा ईरान में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए जाने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने यह बयान दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मंगलवार को ईरान ने तीन टैंकरों पर हमला किया था। अमेरिका ने अपने अटैक को इसी का जवाब बताया है। हालांकि ईरान का दावा है कि उसने जहाजों पर इसलिए हमला किया क्योंकि वो बिना को-ऑर्डिनेशन के अमेरिका की ओर से होर्मुज में तय रास्ते से जा रहे थे।

ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन लोगों के निशाने पर मैं भी हूं। वे मुझे भी नहीं छोड़ना चाहते हैं। बता दें कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान कट्टरपंथियों ने ट्रंप की हत्या के नारे लगवाए थे। नाटो सदस्यों पर भड़कते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बोले, आतंकियों से लड़ाई में नाटो सदस्य मदद नहीं कर रहे हैं, मैं नाटो सदस्यों के इस रवैये से खुश नहीं हूं। इसी के साथ ट्रंप ने ईरान को परमाणु मुक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराया। पश्चिम एशिया में अब एक बार फिर संकट गहराने के आसार हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें