May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘2021 में हुई हिंसा की हर घटना की जांच कराकर हिसाब लूंगा’, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का एलान

नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल का सीएम पद संभालने के बाद से शुभेंदु अधिकारी लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने अब कहा है कि पश्चिम बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की हर घटना की जांच कराएंगे और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का कानून के जरिए हिसाब लिया जाएगा। शुभेंदु अधिकारी ने साथ ही पश्चिम बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि वे खुद कानून को अपने हाथ में न लें।

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में अपने स्वागत में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद कई जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए थे। उनके घरों में तोड़फोड़ और यहां तक कि कई बीजेपी समर्थकों की हत्या की गई थी। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी ने हिंसा की ऐसी हर घटना का रिकॉर्ड रखा है। सभी मामलों में न्याय किया जाएगा। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अगर चाह लें, तो टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों की ईंटें तक निकाल लें, लेकिन ऐसा मत कीजिएगा। बीजेपी इस तरह की राजनीति को बढ़ावा नहीं देती।

शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर भी जोरदार निशाना साधा। पश्चिम बंगाल के सीएम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मौत हुई, लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने पीड़ित परिवारों की मदद तक नहीं की। शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पहले नंदीग्राम में 1900 वोट और इस बार कोलकाता के भवानीपुर में 15000 से ज्यादा वोट से हराने की बात भी कही।

शुभेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट छोड़ दी है। इस पर उन्होंने नंदीग्राम के लोगों को भरोसा दिया कि अब भी वो उनके साथ रहेंगे और इलाके के सारे काम कराएंगे। उन्होंने कहा कि अब नंदीग्राम और कांथी की निगरानी उनके छोटे भाई और सांसद सौमेंदु अधिकारी करेंगे। उनके साथ बीजेपी के पांच विधायक भी होंगे।शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर भी जोरदार निशाना साधा।

पश्चिम बंगाल के सीएम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मौत हुई, लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने पीड़ित परिवारों की मदद तक नहीं की। शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पहले नंदीग्राम में 1900 वोट और इस बार कोलकाता के भवानीपुर में 15000 से ज्यादा वोट से हराने की बात भी कही। शुभेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट छोड़ दी है। इस पर उन्होंने नंदीग्राम के लोगों को भरोसा दिया कि अब भी वो उनके साथ रहेंगे और इलाके के सारे काम कराएंगे। उन्होंने कहा कि अब नंदीग्राम और कांथी की निगरानी उनके छोटे भाई और सांसद सौमेंदु अधिकारी करेंगे। उनके साथ बीजेपी के पांच विधायक भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *