FWICE के बैन के बाद रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, डॉन 3 को लेकर कह दी बड़ी बात !
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फ़िलहाल टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं क्यूंकि रणवीर सिंह को फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ ने बैन कर दिया है। एफ़डब्ल्यूआईसीई भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों, कलाकारों और तकनीशियनों का संगठन है जिन्होंने रणवीर सिंह को बॉयकॉट कर दिया है। अब इस पर फाइनली अब अभिनेता चुप्पी तोड़ी है, तो चलिए जानते हैं आखिर रणवीर सिंह ने इस पूरे मामले पर क्या कहा ?
रणवीर ने तोड़ी चुप्पी
FWICE के फैसले पर रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है- ”रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन 3 को लेकर जो हालिया घटनाएं हुई हैं, उसपर उन्होंने पूरी तरह चुप रहने का फैसला किया है उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातें हमेशा इज्जत, परिपक्वता और एक-दूसरे का सम्मान करते हुए ही सुलझानी चाहिए।”
“समय-समय पर कई तरह की अफवाहें और कहानियां सामने आई हैं, लेकिन रणवीर ने कभी भी पब्लिकली जवाब देने या इन अफवाहों में शामिल होने की जरूरत नहीं समझी उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है। वो डॉन फ्रेंचायजी से जुड़े सभी लोगों का गहरा सम्मान और सद्भावना रखते हैं और पूरी ईमानदारी से चाहते हैं कि ये सीरीज आगे भी सफल हो। ऐसे मौकों पर चुप रहना और शांति से व्यवहार करना हमेशा से उनका अपना फैसला रहा है, और वो आगे भी इसी पर बने रहेंगे।”
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी की मच एन्टिसिपेटेड फिल्म ”डॉन 3” जिसे लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ था। अब ये फिल्म एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं फरहान अख्तर ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 बनाने की घोषणा की थी। फिल्म से रणवीर का फर्स्ट लुक भी आउट किया जा चुका था और अब रणवीर ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी। इसके बाद फरहान अख्तर और उनके पार्टनर रितेश सिद्धवानी ने रणवीर सिंह के ख़िलाफ़ इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एसोसिएशन ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए इसे फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ को भेज दिया था।
