April 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है, यू-ट्यूबर समय रैना पर ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना का जोरदार पलटवार

नई दिल्ली। यू-ट्यूबर समय रैना एक बार फिर से विवादों में हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट शो को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के बाद अब समय रैना ने यूट्यूब पर ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो के जरिए कमबैक किया। इस वीडियो में समय रैना ने टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना पर कमेंट किया था। जिसके जवाब में मुकेश खन्ना ने पलटवार करते हुए समय रैना की क्लास लगा दी है। अभिनेता मुकेश खन्ना ने वीडियो जारी कर कहा, एक कहावत मशहूर है, कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है। यह कहावत कुत्तों के लिए नहीं बल्कि इंसानों के लिए इस्तेमाल की जाती है। जब कोई बंदा सिखाने और समझाने के बाद भी कोई गलत हरकत करता है तो उसके बारे में कहा जाता है कि उसकी दुम टेढ़ी की टेढ़ी है। मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं एक ऐसे महाशय के बारे में बात कर रहा हूं जिसका नाम समय रैना है। जो फिर से वापस आकर दिखा रहा है कि मेरी दुम वैसी की वैसी है।

मुकेश खन्ना ने कहा कि वो फिर से एक वीडियो लेकर आया है जिसमें लोग हंस रहे हैं, तालियां मार रहे हैं। वो इस वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि आई एम स्टिल अलाइव। खन्ना ने कहा, अरे, आप अलाइव नहीं, अभी भी कुत्ते हैं साहब। समय रैना एक रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा, मारा और वो फिर आ गया बेशर्मों की तरह, और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है, उसका मुंह काला कर, गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है।

बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद को लेकर मुकेश खन्ना ने समय रैना की आलोचना की थी इसी बात पर समय रैना ने कहा है कि उस समय पर सब आ गए थे खाने हमको- पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटीज, कॉमेडियन। शक्तिमान (मुकेश खन्ना) आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे। ‘सॉरी शक्तिमान’, वो कह रहा था कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। मुझे नहीं पता आप लोगों ने कितना शक्तिमान देखा है लेकिन उस समय अगर आप लोगों को याद हो तो हर अगले महीने न्यूज आती थी कि कोई बच्चा शक्तिमान देखकर बिल्डिंग से कूद गया है। तूने तो बच्चे मारे हैं, तू क्या नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *