June 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ कदम वापस लिया, एक्टर ने भेजा था लीगल नोटिस

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह की तरफ से लीगल नोटिस मिलने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ जारी नोटिस वापस ले लिया है। एफडब्ल्यूआईसीई ने फिल्म ‘डॉन-3’ के मसले पर उपजे विवाद के बाद रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशन डायरेक्शन नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के जरिए एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा था कि उससे जुड़े डायरेक्टर रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे।

उधर, सिनेमा से जुड़े आईएमपीएए समेत कई संगठनों ने रणवीर सिंह का समर्थन किया था। इसके बाद रणवीर सिंह ने एफडब्ल्यूआईसीई को लीगल नोटिस भेजा था। इस लीगल नोटिस के बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने अब रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नोटिस वापस लेने का एलान किया है। एफडब्ल्यूआईसीई की ओर से बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा गया कि रणवीर सिंह के खिलाफ उसकी ओर से नॉन को-ऑपरेशन नोटिस जारी होने के बाद फिल्मों से जुड़े कई और संगठनों ने उससे अपील की थी कि इस कदम को वापस ले लिया जाए।

एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा है कि नोटिस वापस ले लिया गया है, लेकिन रणवीर सिंह की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब दिया जाएगा। एफडब्ल्यूआईसीई ने एक्टर/डायरेक्टर फरहान अख्तर की शिकायत पर रणवीर सिंह को नोटिस भेजा था। फरहान ने आरोप लगाया था कि ‘डॉन-3’ फिल्म की करीब 3 साल तक तैयारी की। इसके बाद शूटिंग शुरू होने से तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने कहा कि वो इस फिल्म में काम नहीं करेंगे। इस पर एफडब्ल्यूआईसीई की ओर से रणवीर सिंह को तीन बार समन भेजा गया, लेकिन एक्टर ने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशन नोटिस दिया गया था। रणवीर सिंह ने भी एफडब्ल्यूआईसीई पर पलटवार करते हुए उसे लीगल नोटिस भेजा गया। वहीं, जिस तरह IMPAA और CINTAA जैसे संगठन रणवीर सिंह के साथ खड़े हुए, शायद उसे देख एफडब्ल्यूआईसीई ने नोटिस वापस लेकर फिलहाल मामले को और तूल न देने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *