June 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जापान में पाकिस्तानियों ने बनाई अवैध मस्जिद, विवाद होने पर दूतावास दे रहा ये सफाई

टोक्यो। पाकिस्तान तो नालायक है ही। वहां के लोग भी ऐसे ही हैं। दुनिया में जहां भी पाकिस्तानी जाते हैं, वहां नियम और कानून के खिलाफ काम करते हैं। ऐसा ही मामला अब जापान में हुआ है। जापान में पाकिस्तानियों ने बिना सरकारी मंजूरी के मस्जिद बना ली। यही नहीं, बीती 3 अप्रैल को इस मस्जिद के उद्घाटन में पाकिस्तान के राजदूत भी शामिल हुए। जब जापान के अफसरों ने मस्जिद को अवैध बताया, तो पाकिस्तान का दूतावास बहाने बनाकर सफाई देने लगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानियों ने जापान के साइतामा प्रांत के कावागोए शहर में 4500 वर्ग मीटर जमीन पर मस्जिद बना ली। जिस जगह ये मस्जिद बनाई गई, उसे प्रशासन ने पहाड़ी वन भूमि माना है और ये इलाका नियंत्रित शहरी विकास क्षेत्र में आता है। यानी इस इलाके में कोई मकान या अन्य चीज बनाने के लिए प्रशासन से मंजूरी की जरूरत है, लेकिन पाकिस्तानियों को इन नियम-कानून से मतलब होता नहीं। नतीजे में उन्होंने बिना मंजूरी के मस्जिद बना ली। इस मस्जिद के उद्घाटन पर जापान में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद शामिल हुए थे।

अब जब कावागोए शहर के प्रशासन ने मस्जिद को अवैध तरीके से बनाया गया बताया, तो जापान में पाकिस्तान का दूतावास इससे पल्ला झाड़ रहा है। पाकिस्तान के दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि राजदूत अब्दुल हमीद इस मस्जिद के उद्घाटन में तभी गए थे, जब आयोजकों ने उनको भरोसा दिलाया था कि प्रशासन से सभी जरूरी मंजूरी के बाद मस्जिद बनाई गई है। जापान में पाकिस्तान के दूतावास ने अपने बयान में वहां रहने वाले सभी पाकिस्तानियों से नियमों का पालन करने के लिए कहा है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान का दूतावास ऐसे किसी प्रोजेक्ट से जुड़ा नहीं, जो स्थानीय सरकारों के कानून का पालन न करती हो। जापान में नियम काफी सख्त हैं और उनका उल्लंघन वहां के लोग कभी नहीं करते, लेकिन पाकिस्तानी तो नियम तोड़ने के लिए ही पहचाने जाते हैं। उनको पाकिस्तान की फजीहत की भी चिंता नहीं रहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *