Vicky-Katrina Wedding: फैंस से नहीं हो रहा अपने फेवरिट कपल की शादी का इंतजार, सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे उनके प्यारे वीडियोज
नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये शादी राजस्थान के सेवाई माधोपुर फोर्ट में होने जा रही है। फैंस इनकी शादी को लेकर जितना उत्साहित हैं उतना ही इन्हें साथ देखने को भी एक्साइटेड हैं। उनकी शादी की ड्रेस से लेकर उनकी तस्वीरें देखने के लिए भी उनसे इंतजार नहीं हो रहा है।
यही कारण है कि विक्की और कैटरीना के फैंस से अब अपने फेवरिट कपल की प्यारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कैटरीना और विक्की ने दिवाली वाले दिन सगाई कर ली है। यहां देखें फैंस कैसे अपने फेवरिट कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।
