June 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप MT जलवीर पर हमला, तीन दिन में तीसरे जहाज को बनाया गया निशाना

नई दिल्ली। खाड़ी देश ओमान के तट के पास एक भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला हुआ है। इस कार्गो शिप के चालक दल में कई भारतीय नागरिक भी हैं। ओमान स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि हमें आज ओमान के शिनास बंदरगाह के पास एक जहाज से जुड़ी घटना के बारे में पता चला है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आगे की जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कार्गो शिप से धुआं निकलते देखा जा सकता है।

ओमान तट के पास जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। तीन दिन में तीसरे जहाज को निशाना बनाया गया है। इससे पहले बुधवार को भी पालाऊ के झंडे वाले MT सेटेबेलो नाम के एक कमर्शियल जहाज पर अटैक हुआ था। इस जहाज पर कुल 28 लोग सवार थे जिसमें से 24 भारतीय नागरिक थे। जहाज पर हुए हमले के बाद 21 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया था जबकि 3 भारतीय लापता थे, जिनकी खोज जारी थी। अब उनके शव मिलने की जानकारी सामने आई है। भारत की ओर से इस हमले की कड़ी आलोचना की गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अमेरिकी प्रभारी राजदूत जेसन मीक्स को तलब करते हुए कड़ा विरोध जताया था।

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में संकट फिर से गहराता जा रहा है। पिछले दो दिनों में अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमले किए हैं। जवाब में ईरान ने भी बहरीन और अन्य जगहों पर ईरानी सैन्य बेस को निशाना बनाया है। इन हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने का एलान किया है। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जिस जहाज ने होर्मुज को पार करने की कोशिश की तो उस पर अटैक किया जाएगा। वहीं अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य के खुला होने का दावा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *