June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने दिया इस्तीफा, एक महीने के अंदर ही छोड़ दी कुर्सी

नई दिल्ली। फ्रांस में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता का माहौल हो गया है। दरअसल नए प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सेबेस्टियन लेकोर्नू पूरा एक महीना भी प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रहे। नए कैबिनेट के गठन के कुछ ही घंटों के अंदर लोकोर्नु ने पद छोड़ दिया। 26 दिन तक बिना किसी कार्यशील सरकार के पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने 27वें पद छोड़ दिया। अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने एक बार फिर संकट खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम लोकोर्नु के खिलाफ विपक्ष ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया था, जिसका वे सामना नहीं कर पाए। सेबेस्टियल लेकोर्नू अब फ्रांस के सबसे कम कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

राष्ट्रपति मैक्रों ने जब लेकोर्नू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था तभी से विपक्ष के द्वारा विरोध शुरू हो गया था। द रैली ग्रुप के पास फिलहाल सदन की सबसे ज्यादा सीटें हैं इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति मैक्रों संविधान के जरिए द रैली ग्रुप की पार्टी को सरकार बनाने का प्रस्ताव दे सकते हैं। हालांकि रैली ग्रुप फिर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है इसको देखते हुए फिलहाल सरकार गठन के प्रस्ताव पर असमंजस की स्थिति है। फ्रांस में एक साल के भीतर चार प्रधानमंत्री इस्तीफा दे चुके हैं।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले साल के मध्य में आकस्मिक संसदीय चुनाव करा दिए थे मगर चुनाव के बाद से ही फ्रांस में अभी तक राजनीतिक उथल पुथल जारी है। फ्रांस में साल 2022 में जब से इमैनुएल मैक्रों निर्वाचित हुए हैं उसके बाद से किसी भी पार्टी के संसदीय बहुमत नहीं है। उधर, पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे फ्रांस के सामने अब परेशानी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पीएम के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद फ्रांस के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *