June 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

निशांत कुमार, पवन सिंह समेत बिहार में एमएलसी के सभी 10 कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित

नई दिल्ली। बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों पर मतदान के बिना ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह समेत सभी 10 कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नामांकन वापसी की समयसीमा आज खत्म होने के बाद सभी 10 उम्मीदवारों की जीत पर मुहर लग गई। एनडीए के हिस्से 9 सीटें आई हैं जबकि एक सीट आरजेडी के पास गई है। बीजेपी ने चार और जेडीयू ने चार उम्मीदवार उतारे थे। वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) ने भी अपना एक प्रत्याशी घोषित किया था और एक उम्मीदवार लालू यादव की पार्टी आरजेडी का भी था।

ये 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए-

– पवन सिंह (बीजेपी)

– संजय मयूख (बीजेपी)

– शीला पंडित (बीजेपी)

– अनिल ठाकुर (बीजेपी)

– निशांत कुमार (जेडीयू)

– ललन प्रसाद (जेडीयू)

– भारती मेहता (जेडीयू)

– शिवानी देवी (जेडीयू)

– अशरफ अंसारी एलजेपी (रामविलास)

– सुनील सिंह (आरजेडी)

दरअसल नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद खाली सीट से ललन सिंह निर्वाचित हुए हैं इसलिए उनका कार्यकाल 2030 तक होगा बाकी अन्य 9 सदस्यों का कार्यकाल 2032 तक का होगा। वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित होने पर कहा, मैं सभी नेताओं का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझपर विश्वास किया। मैं उस विश्वास पर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हम विकास का काम जारी रखेंगे। क्राइम और करप्शन से कभी समझौता नहीं करेंगे।

इसके साथ ही अब दीपक प्रकाश के राजनीतिक भविष्य और मंत्री पद को लेकर एनडीए की क्या रणनीति होगी इस पर सभी की नजर है। आपको बता दें कि दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं और बिहार सरकार में मंत्री हैं, हालांकि वो वो किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, ऐसे में अब उनके इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *