June 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सौरव गांगुली ने मानहानि का आरोप लगाकर फेसबुक पेज के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने खुद की छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए एक फेसबुक पेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में गांगुली ने कहा है कि इस फेसबुक पोस्ट पर उनके खिलाफ लगातार भ्रामक पोस्ट करके उनको अपमानित करने और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गांगुली ने कहा कि मैं अपनी आलोचना को बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन मानहानि सहन नहीं करूंगा। उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कानूनी एक्शन लिए जाने की मांग की है।

पूर्व क्रिकेटर की ओर से कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में दी गई लिखित शिकायत में यह कहा है कि ‘Sourav Ganguly Fans’ के नाम से फेसबुक पेज बना हुआ है। इसमें 36 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इस फेसबुक पेज को उनका ऑफिशियल फैन पेज होने का दावा किया गया है। इस पर उनसे संबंधित भ्रामक पोस्ट किए जा रहे हैं और इस वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल इमेज को नुकसान पहुंच रहा है। गांगुली ने अपने शिकायत पत्र के साथ संबंधित फेसबुक पेज के स्क्रीनशॉट, इस पर की गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर पेश किए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस में चल रही राजनीतिक उठापटक के बची अभी हाल में सौरव गांगुली का नाम भी इससे जुड़ गया था जिसके बाद उनको स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा था।

सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा था कि ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली को पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के पास भेजा था। दावा किया जा रहा था कि ममता ने सौरव से कहा है कि वो यूसुफ पाठन को बहरामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के लिए कहें ताकि उस लोकसभा सीट पर उपचुनाव में खुद ममता बनर्जी खड़ी हो सकें। हालांकि बाद सौरव ने मीडिया को बताया था कि न तो उनको ममता बनर्जी ने कुछ कहा और न ही वो यूसुफ पठान के पास गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *