June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत के लिए AI का मतलब है, सबको साथ लेकर चलना, पेरिस में VivaTech 2026 में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में VivaTech 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने भारत-यूरोप संबंध, भारत की डिजिटल क्रांति, फ्रांस में भारत के यूपीआई के इस्तेमाल को लेकर बात की। मोदी ने कहा, भारत का मानना ​​है कि बदलाव के इस दौर में टेक्नोलॉजी का फायदा सभी को मिलना चाहिए। AI से लोगों का जीवन बेहतर होना चाहिए, विकास को बढ़ावा मिलना चाहिए। Viva Tech 2026 में AI कंट्री पार्टनर के तौर पर हमारी भागीदारी इसी सोच को दिखाती है। भारत के लिए AI का मतलब है ‘सबको साथ लेकर चलने वाला’। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव के पीछे टेक्नोलॉजी का बड़ा हाथ है। दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पहचान सिस्टम बनाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म बनाने तक, हम फाइनेंशियल इन्क्लूजन (वित्तीय समावेशन), शिक्षा, टेलीमेडिसिन, खेती और कई अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट की बात करें तो हमारे UPI की वजह से आज दुनिया के आधे रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं। अब आप फ्रांस में भी एफिल टॉवर या पेरिस एयरपोर्ट जैसी जगहों पर UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोदी बोले, साल 2026 भारत और यूरोप के लिए बहुत विशेष है। इस साल की शुरुआत में, हमने ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय यूनियन मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया। यह समझौता हमारे व्यापार और निवेश को बढ़ाएगा और साथ ही टैलेंट, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म के आदान-प्रदान के लिए कई रास्ते खोलेगा। इस साल ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ की शुरुआत के साथ, फ्रांस एक अहम कड़ी का काम कर रहा है जो भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को एक-दूसरे के करीब ला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *