September 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिग बॉस 20 से सामने आए कन्फर्म कंटेस्टेंट के नाम, टीवी जगत के टॉप एक्टर्स होंगे घर का हिस्सा !

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का आगाज जल्द ही होने वाला है। बिग बॉस के इस इस नए सीजन का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है। बिग बॉस के प्रोमो को भाईजान सलमान ख़ान ने अपने अन्दाज़ में रिलीज किया था। जहां उन्होंने बताया था कि इस बार ले बिग बॉस का थीम है “तथास्टू” जहां कंटेस्टेंट को हर चीज़ मिलगी दोगुनी! ऐसे में अब बिग बॉस सीजन 20 से एक लेटेस्ट अपडेट निकलकर सामने आई है।

बिग बॉस के इस नए सीजन में टीवी और सोशल मीडिया जगत के कई नामी गिरामी चेहरे शामिल हैं। इस बार बिग बॉस सीजन 20 में टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से फ़ेमस हुई एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ नजर आएंगी। इसके अलावा पार्थ समथान, नीति टेलर, दीपिका सिंह, शौविक चौधरी , अमन गांधी, मैरी कॉम और स्प्लिट्सविला सीजन 16 विनर कुशल तंवर उर्फ गुल्लू नजर आने वाले हैं।

सूत्रों की माने तो बिग बॉस के इस नए सीजन में टीवी एक्ट्रेस उदिती सिंह और टीवी जगत के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले करण वाही नजर आयेंगे। उदिति सिंह की एंट्री जहां कन्फर्म हो गई है वहीं कारण वाही की बिग बॉस के मेकर्स के साथ अभी भी बातचीत चल रही है।

इनके अलावा इस बार बिग बॉस के घर में टीवी एक्ट्रेस अर्शिफा ख़ान और सिंगर/रैपर बादशाह की सेकेंड एक्स वाइफ ईशा रेखी भी नजर आयेंगी।ईशा के घर के आंदर आने से घर और बाहर दोनों का माहौल गर्म होने वाला है। क्यूंकि ईशा हाल ही में सिंगर बादशाह के साथ अपनी शादी की फोटोज पोस्ट कर कंट्रोवर्सी में आई थी और बादशाह ने अपनी शादी या ईशा को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *