September 8, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेजन का कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत, पांच घायल

नई दिल्ली। अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेजन का एक कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान दुघर्टनाग्रस्त हो गया। विमान फिसलकर रनवे से आगे चला गया और वहां पर खड़ी कई गाड़ियों से जा टकराया। इसके बाद विमान में आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राइम एयर फ्लाइट 7598 के बोइंग-767 कार्गो विमान ने प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से मियामी के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल घटना की वजह से स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद रेस्क्यू टीम एक्टिव हो गई। फायर ब्रिगेड ने विमान में लगी आग को बुझाने का काम शुरू किया वहीं बचाव दल के अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि विमान के पायलट और को-पायलट कॉकपिट में फंस गए थे, उनको निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पायलट और को-पायलट जीवित हैं या मृत। वहीं इस बात की भी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि मरने वाले और घायल लोग विमान में सवार थे या वो उन गाड़ियों में बैठे थे जिनको विमान ने टक्कर मारी।

इस दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग का बोइंग विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद रनवे से आगे निकल गया और वहां पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। पहले विमान के पिछले हिस्से में आग लगी जो बाद में तेज होकर आगे की तरफ पहुंचने लगी। जो बोइंग विमान हादसे का शिकार हुआ हुआ है वो लगभग 32 साल पुराना बताया जा रहा है। पहले उस विमान को बतौर पैसेंजर प्लेन इस्तेमाल किया जाता था बाद में उसे कार्गो प्लेन बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *