October 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दो अराजकतावादी समूह…राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर नितिन नबीन ने दे दी चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर भड़के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और यह कौन कर रहा है? ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक ‘INDI गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहे हैं। मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है और आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे।

मंसूबों पर पानी फेर देंगे

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने इन लोगों को पूरी तरह नकार दिया है, चाहे वह राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल हो या उनका सीजेपी हो। जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी, तो उस सजा को पचाने और उससे सीखने के बजाय इन्होंने देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया। यह प्रयास कहीं न कहीं राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि भारत के लोकतंत्र में इतनी ताकत है, जितने भी हमारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं, वे सब मिलकर आपकी इन ताकतों और आपके मंसूबों पर पानी फेर देंगे।

सजा जरूर मिलेगी

नितिन नबीन ने आगे कहा, अभी भी अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग इस देश को अस्थिर करने में लगे हैं। राहुल गांधी आपके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और INDI गठबंधन के लोग कर रहे हैं, तथाकथित सीजेपी का युवा नेतृत्व जो कह रहा है, भारत का युवा उसे देख रहा है। भारत का युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है, भारतीय संविधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है, और यही कारण है कि आपके इस तरह के शब्द और भाषा को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। आप इस देश के संवैधानिक ढांचों और लोकतंत्र को जिस प्रकार से चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं, देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के प्रति जिस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उसे देश की 140 करोड़ जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसकी सजा आपको अवश्य मिलेगी।

नापाक इरादे पूरे नहीं होंगे

बीजेपी नेता ने कहा, मैं आपको यह स्पष्ट चेतावनी भी देता हूं कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे। झूठ के सहारे, संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देना, जनादेश का अपमान करना है। देश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है और जिस पर विश्वास जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है। लगातार राज्यों में आपकी हो रही हार और हताशा यह दर्शाती है कि आप इस देश को शांति के साथ आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। लेकिन आज मैं आपको चेतावनी देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रभक्त जनता आपको पूरी तरह से इसका करारा जवाब देगी। आज जिस प्रकार से तनाव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, भारत सरकार इससे सख्ती से निपटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *