May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही ठंड, कुछ जगह हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। दिसंबर के खत्म होते- होते ठंड ने अपना प्रकोप और बढ़ा दिया है। पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। इससे वहां के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ रही है। हड्डी कंपाने वाली ठंड से लोगों के दिन का कामकाज भी ठप पड़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत तमाम इलाकों में शीतलहर चल रही है। अगले दो दिन तक ठंड बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने लगया है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 दिसंबर तक पंजाब और हरियाण के अलावा पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल के पास पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इससे हिमाचल, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 26 और 27 दिसंबर को बारिश हो सकती हो सकती है। ज्यादातर जगह पारा अधिकतम 16 और न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड राजस्थान में पड़ रही है। यहां के सीकर जिले के फतेहपुर में लगातार चौथे दिन तापमान शून्य से नीचे रहा। सोमवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू में भी तापमान माइनस पर है। इन इलाकों में खेतों और पेड़ पौधों पर बर्फ की हल्की परत सुबह देखी जा रही है। वहीं, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। यहां ये 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे लोगों के आम कामकाज पर बड़ा असर पड़ा है।

सोमवार को पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में 1, फरीदकोट 1.1 और पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उधर, समूचा उत्तराखंड ठिठुर रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में जलस्रोत जम गए हैं। केदारनाथ और औली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है। वहीं, राजधानी देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और टिहरी में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम है। मसूरी और नैनीताल सर्द हवा की चपेट में है। वहीं, बिहार और झारखंड में भी हालात विषम हैं। रांची के पास मैकलुस्कीगंज में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री हो गया। कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 और रांची का तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *