कोई बना सांता क्लॉस तो किसी ने दी योग करते हुए क्रिसमस की बधाई, यहां देखें बॉलीवुड सेलेब्स का सेलिब्रेशन
नई दिल्ली। आज दुनिभर में क्रिसमस के त्योहार की धूम है। हर साल के आखरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को ये त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर को अच्छे तरीके से सजाते हैं। लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री भी लगाते हैं जिसे लाइटों और कई चीजों से सजाया भी जाता है। सभी इस फेस्टिवल को खास बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहा है। कोई अपने किसी शुभचिंतकों को गिफ्ट भेज रहे हैं तो कई इस त्योहार को बाहर जाकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। बॉलीवुड में भी क्रिसमस की धूम है। बॉलीवुड के सितारों ने भी क्रिसमस के को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने सांता क्लॉज बनकर क्रिसमस कार्ड शेयर कर दी बधाई
फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने योगासन करते हुए क्रिसमस विश किया है।
करीना कपूर खान ने अपनी फैमिली का एक एनिमेटेड क्रिसमस कार्ड शेयर किया है जिसमें वो अपने छोटे बेटे जेह को गोद में उठाए नजर आ रही हैं तो वहीं पापा सैफ अली खान के पास तैमूर खड़े हैं।
सोहा अली खान ने भी क्रिसमस पर बेहद क्यूट फोटो शेयर की है जिसमें वो कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया, क्रिसमस प्रिंटेड कपड़ें पहने नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने डॉगी का वीडियो शेयर किया है। जिसके पीछे क्रिसमस ट्री अच्छे से सजा हुआ नजर आ रहा है।
नीतू कपूर ने भी क्रिसमस पर बेटे रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर की है।
कियारा आडवाणी ने भी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।
अक्षय कुमार ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “छुट्टियों के मौसम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ भेजना ️ साल का यह अद्भुत समय, आपके लिए खुशियों और शुभकामनाओं के लिए बहुत सारे कारण लेकर आए। क्रिसमस की बधाई।”
