March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, बहन अंशुला भी संक्रमित

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। कहा ये भी जा रहा है कि अर्जुन कपूर के साथ ही उनकी बहन अंशुला भी संक्रमित पाई गई हैं। बता दें, कपूर खानदान में फूटे इस कोरोना बम के संक्रमण में कई और लोग भी आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को होम क्वारंटीन किया गया हैं।

आपको बता दें, एक्टर अर्जुन कपूर साल भर में दूसरी बार कोरोना के चपेट में आए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर को अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने पहुंचे थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी पहुंची थीं।

दोनों ही सेलेब्स क्रिसमस से कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन पार्टी से पहले उनकी रिपोर्ट न‍िगेट‍िव आई थी जिस कारण वो जश्न में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *