March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत में कोरोना वायरस के 22,775 नए मामले, 400 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,775 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़ा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को साझा किया। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 406 लोगों की मौत हुई है, इसी के साथ इस बीमारी से होने वाली मौतों की कुल संख्या बढ़कर 4,81,486 हो गई है। हालांकि, कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,04,781 हो गए जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.30 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि इस बीच, पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। हालांकि, कुल मामलों में से 488 को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। अब तक 23 राज्यों ने ओमिक्रॉन के मामलों की सूचना दी है।

बीते 24 घंटों में 8,949 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,75,312 हो गई है। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 98.32 प्रतिशत हो गई है। देशभर में कुल 11,10,855 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। भारत में अब तक 67.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इस बीच, मामलों के अचानक बढ़ने के बीच साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत तक पहुंच गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.05 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *