April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बॉलीवुड में काम तो करना चाहते हैं अल्लू अर्जुन, लेकिन रख दी है ये शर्त

मुंबई। फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ में अल्लू अर्जुन ने धमाकेदार रोल किया है। इसके बाद उनके फैंस की तादाद और बढ़ गई है। पुष्पा साउथ की फिल्म है और तमाम हिंदी फिल्मों से अच्छी कमाई कर रही है। अल्लू अर्जुन इतने फेमस हो गए हैं कि बॉलीवुड में भी उनके लिए रोल्स के ऑफर आ रहे हैं, लेकिन वो अभी हिंदी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। अल्लू अर्जुन का कहना है कि बॉलीवुड में वो तभी काम करेंगे, जब कोई अच्छी स्क्रिप्ट उनके सामने आएगी। अच्छी स्क्रिप्ट पर अल्लू अर्जुन इसलिए जोर दे रहे हैं, ताकि फिल्म धमाकेदार बने और उनकी फैन फॉलोइंग हिंदी बेल्ट में भी बढ़ जाए। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की एक और शर्त है कि वो किसी भी हिंदी फिल्म में लीड रोल ही करेंगे।

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अल्लू की फिल्म पुष्पा द राइज की जबरदस्त चर्चा है। साउथ के अलावा इसके हिंदी वर्जन ने भी कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। शायद अल्लू अर्जुन को भी उम्मीद नहीं थी कि हिंदी बेल्ट के लोग उनकी फिल्म को हाथों हाथ लेंगे। अल्लू की पुष्पा जमकर चल रही है। जबकि, मल्टीस्टारर हिंदी फिल्म ‘83’ को दर्शक नहीं मिले। वीकेंड पर पुष्पा का बिजनेस 6 करोड़ से ज्यादा का रहा। बीते कल के कलेक्शन के आंकड़े ’83’ के लिए अच्छे नहीं हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को ‘पुष्पा’ ने 2.50 से 2.75 करोड़ और ’83’ ने 1.75 करोड़ की कमाई की। इस तरह दोनों फिल्मों में लगभग 1 करोड़ का अंतर आ गया है।

जाहिर सी बात है कि अल्लू अर्जुन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि बेहतरीन रोल्स और परफॉर्मेंस के जरिए किसी भी बेल्ट के दर्शक को अपनी ओर खींचा जा सकता है। इसी वजह से अल्लू ने अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए शर्त रख दी है। जिस तरह उनका ग्राफ ऊपर जा रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में बॉलीवुड की किसी फिल्म में अल्लू के दर्शन हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *