April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत में कोरोना के 58 हजार से ज्यादा नए मामले, ओमिक्रॉन का आंकड़ा भी 2 हजार के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 58,097 हो गई है, जो पिछले दिनों की तुलना में 20,718 से ज्यादा है, जबकि बीते 24 घंटे में 534 लोगों की मौत हुई हैं। इसी के साथ ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है। ये आंकड़े बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा किए। मंगलवार को भारत में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए थे।

बीते 24 घंटे में कोरोना से 534 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मौतों की संख्या बढ़कर 4,82,551 हो गई है। वर्तमान में कोरोना के 2,14,004 सक्रिय मामले हैं। देश में कुल सकारात्मक मामले 0.61 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या 2,135 हो गई है।

हालांकि, कुल ओमिक्रॉन पॉजिटिव मामलों में से 828 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 24 राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। कोरोना के बीते 24 घंटे में 15,389 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,43,21,803 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत है। देशभर में कुल 13,88,647 टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 68.38 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *