June 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Jharkhand: पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक में टक्कर में 15 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। झारखंड में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। पाकुड़ जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। वहीं, 16 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है अभी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है बस और ट्रक में सीधी टक्कर की ये घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास हुई।

बताया जा रहा है, हादसाग्रस्त ट्रक में गैस सिलेंडर लदे हुए थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर अमरापाड़ा थाना पुलिस का कहना है कि घटना में घायल हुए ज्यादातर लोग बेहोश हैं। पुलिस अभी मृतकों और घायलों की पहचान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *