April 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नीतीश कुमार को सबक सिखाकर ही दम लेंगे मांझी!, किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में दिए गए उलजुलूल बयान के खिलाफ कल अंबेडकर स्मारक पर धरना देने का ऐलान किया है। इस धरने में उनके साथ हम और बीजेपी के नेता भी शामिल होंगे। इस धरने को व्यापक रूप देने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसमें बड़ी संख्या में नेता शामिल होंगे। बता दें कि बीते दिनों आरक्षण विधेयक पेश होने के दौरान सीएम नीतीश ने वरिष्ठ नेता जीतनराम मांझी को भरी विधानसभा में जलील किया था। उनके साथ तू-तड़ाक वाली भाषा का उपयोग किया था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री की खूब आलोचना हुई थी।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में आरक्षण बिल को पेश करने के दौरान वरिष्ठ नेता जीतनराम मांझी के साथ तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई कि मैंने इसे सीएम बना दिया था। वो तो शुक्र है कि मुझे मेरे लोगों ने एहसास दिलाया कि आप गलत कर रहे हैं, तो मुझे दोबारा से सीएम पद ग्रहण करना पड़ा, नहीं तो सियासी मोर्चे पर मुझे बड़ा झटका लगता। दरअसल, हुआ यूं था कि सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में आरक्षण बिल पेश कर रहे थे, तभी विपक्ष की ओर से जीतनराम मांझी इस बिल के विरोध में बोलने के लिए खड़े हुए, तो उनके साथ सीएम ने ऐसी अभद्र भाषा का उपयोग किया, जिसकी अब आलोचना की जा रही थी।

वहीं, जीतनराम मांझी ने मीडिया से बातचीत के दौरान भी सीएम नीतीश द्वारा विधानसभा में की गई इस बदतमीजी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वो नीतीश से राजनीति में वरिष्ठ हैं, लेकिन इसके बावजूद भी नीतीश ने उनकी वरिष्ठता का मान नहीं रखा, जिससे जाहिर है कि अब उनका दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है। मांझी ने कहा था कि कोई है, जिसे सीएम बनने की बड़ी जल्दी है, इसलिए वो नीतीश कुमार को विषैला पदार्थ खिला रहा है, जिससे उनका दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *