April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना पॉजिटिव हुईं स्वरा भास्कर, परिवार भी आया वायरस की चपेट में

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इस बीच बॉलीवुड पर भी कोरोना का असर साफ देखा जा रहा है। एक के बाद एक सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।

अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वरा भास्कर ने कोविड होने की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे और मेरे परिवार को कोरोना हो गया है। स्वरा ने बताया कि कुछ दिन से उन्हें सिर में दर्द और बुखार जैसे जैसी परेशानियां हो रही थी। जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पॉजिटिव निकली। स्वरा भास्कर ने इस दौरान अपने फैंस से कोरोना से सावधान रहने, सुरक्षित रहने और मास्क पहनने की भी अपील की है।

स्वरा ने लिखा, ”हेलो कोविड, अभी मुझे अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिली. मैं कोविड पॉजिटिव हूं। खुद को क्वारंटीन में आइसोलेट कर लिया है। बुखार, सर दर्द और चीजों को स्वाद ना कर पाने जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं। डबल वैक्सीन मैंने ली है तो उम्मीद है सब कुछ जल्दी ठीक हो जाएगा। परिवारवालों के लिए आभारी हूं और घर पर ही हूं। आप लोग भी सुरक्षित रहें।”

आपको बता दें स्वरा भास्कर इस वक्त परिवार के साथ दिल्ली में हैं। स्वरा का कहना है कि 5 जनवरी को उनको यह लक्षण महसूस हुए थे जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। इस वक्त वह और उनका परिवार आइसोलेशन में हैं। ध्यान हो कि स्वरा भास्कर से पहले एक्टर जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर, एकता कपूर जैसे कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *