February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दो बेटियों के बाद अब सुष्मिता सेन ने गोद लिया बेटा!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को अपने अभिनय के साथ ही अपने बड़े दिल के लिए भी लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल  के साथ ब्रेकअप की खबरों के लिए सुर्खियों में बनी हुई थी। भले ही एक्ट्रेस इस उम्र में भी सिंगल हों लेकिन वो दो बच्चों की मां भी हैं। एक्ट्रेस ने दो बच्चियों को गोद लिया हुआ है। वहीं अब खबर है कि एक्ट्रेस ने तीसरे बच्चे यानी एक लड़के को भी गोद ले लिया है।

बच्चे के साथ सामने आया वीडियो

एक दिन पहले बुधवार को एक्ट्रेस अपनी दोनों बच्चियों के साथ नजर आईं। इस दौरान सुष्मिता के साथ एक छोटा बच्चा भी दिखा। इस वीडियो में बच्चे का पूरा चेहरा साफ नहीं दिख पाया। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। सभी एक फैमिली की तरह खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही माना जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अब तीसरे बच्चे को गोद ले लिया है।

क्या है वीडियो की सच्चाई

अब इस वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे बच्चे को लेकर कहा तो जा रहा है कि ये बच्चा एक्ट्रेस ने गोद लिया है। हालांकि अभी सुष्मिता सेन ने अपनी तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। एक रिपोर्ट की मानें तो ये बच्चा एक्ट्रेस का नहीं है बल्कि उनके किसी करीबी दोस्त का है। खैर सच्चाई जो भी हो जल्द सामने आ ही जाएगी।

इस सीरीज में आईं थी नजर

बात अब काम की करें तो हाल ही में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को क्राइम ड्रामा ‘आर्या’ के दूसरे सीजन में देखा गया था। राम माधवानी द्वारा बनाई गई ये सीरीज डिज्नी + हॉटस्टार पर दो सीजन स्ट्रीमिंग के साथ सफल रही है। ये सीरीज ‘पेनोजा’ का आधिकारिक रूपांतरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed