February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच खटपट!, इंस्टाग्राम पर डिलीट किए सारे पोस्ट, एक्ट्रेस को भी किया अनफॉलो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा बीते दिनों अश्लील वीडियो मामले को लेकर जेल में बंद थे। हाल ही में वो जेल से बाहर आए हैं जिसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। समय के साथ अब एक बार फिर वो सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम को फिर से एक्टिव कर लिया है। हालांकि उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया है लेकिन अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भी पोस्ट नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने पुराने सारे पोस्ट को डिलीट कर दिया है साथ ही उन्होंने जिन लोगों को पहले अपने अकाउंट से फॉलो किया था उन्हें भी हटा दिया है। राज कुंद्रा अब बस केवल एक अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं वो भी उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नहीं बल्कि किसी और का है।

बता दें, राज कुंद्रा के इस वेरीफाइड अकाउंट पर अब एक भी पोस्ट नजर नहीं आ रहा है जबकि पहले इसी अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो उनके द्वारा शेयर किए थे। उन्होंने उन सारे पोस्ट को डिलीट कर दिया है। वो अब केवल अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। साथ ही अकाउंट पर राज कुंद्रा ने बायो में Love Your Life (अपनी जिंदगी से प्यार करो) लिखा हुआ है।

आपको बता दें, राज कुंद्रा को उनके अकाउंट पर 9 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बीते दिनों जब उनकी गिरफ्तारी हुई थी उस वक्त तक वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। अक्सर अपनी फैमिली के साथ फनी वीडियोस भी शेयर करते थे लेकिन अब उन्होंने सभी अकाउंट्स सभी तस्वीर और पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed