April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आज से इंडिया गेट पर नहीं इस जगह पर जलेगी ‘अमर जवान ज्योति’

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर जल रही अमर जवान ज्योति का विलय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) की मशाल में किया जाएगा। यानी अब से यह मशाल इंडिया गेट पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की एक साथ मिलकर जलेगी। अमर जवान ज्योति के रूप में जानी जाने वाली शाश्वत ज्वाला 1972 में इंडिया गेट आर्च के नीचे 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाई गई थी। अब उस युद्ध के 50 साल पूरे होने के मौके पर अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।

तीनों सेनाओं के प्रमुख और आने वाले प्रतिनिधि अमर जवान ज्योति पर जाकर अपना सिर झुकाते थे और शहीदों का सम्मान करते रहे हैं। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे सभी महत्वपूर्ण दिनों में भी तीनों सेनाओं के प्रमुख अमर जवान ज्योति पर उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर नई शाश्वत लौ और स्मारक पर सभी निर्धारित दिनों में माल्यार्पण समारोह के साथ बल, अब अमर जवान ज्योति को उसी लौ में मिला देगा। बता दें कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक उन सभी सैनिकों और गुमनाम नायकों की याद में बनाया गया है, जिन्होंने आजादी के बाद से देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

यह इंडिया गेट परिसर के पास ही 40 एकड़ में फैला हुआ है। यह 1962 में भारत-चीन युद्ध, भारत-पाक के बीच हुए 1947, 1965, 1971 और 1999 कारगिल युद्धों दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले सैनिकों को समर्पित है। इसके साथ ही यह श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के संचालन के दौरान और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों को भी समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *