February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना और लॉकडाउन के बीच इन 3 थिएटर्स में रिलीज होगी सलमान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान ख़ान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड’ आज रिलीज होने वाली है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ये फिल्म पिछले साल ईद पर रिलीज होती, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज डेट टल गई। हालांकि इस साल हालात होने पर मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया।

हालात सामान्य होने पर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को इस साल रिलीज करने का फैसला किया और 13 मई को रिलीज़ करने का ऐलान कर दिया। लेकिन उससे पहले ही देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ गई और देश में फिर से लॉकडाउन जैसे हालात हो गए, सिनेमाघरों में ताले लग गए।

अब ऐसे में फिल्म के मेकर्स के सामने एक बार फिर फिल्म को रिलीज करने का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद इस मुश्किल का हल निकाला गया और फिल्म को सिनेमाघरों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करने का फैसला लिया गया।

हालांकि, देश में कोरोना पैनडेमिक की भयावहता को देखते हुए ज्यादातर राज्यों के सिनेमाघर बंद हैं। बहुत कम ही राज्यों में सिनेमाघर खुले हुए हैं। लेकिन लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच भी कुछ ऐसे राज्य है जहां के सिनेमाघरों में राधे रिलीज़ होगी।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, ”त्रिपुरा के तीन थिएटर्स में ये फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। SSR Cinemas Pvt Ltd के सीईओ सतदीप शाह ने भी इस जानकारी को कन्फर्म किया है कि त्रिपुरा के तीन थिएटर में फिल्म रिलीज़ होगी। जिसमें अगरतला के दो थिएटर ‘एसएसआर रुपसी’ ‘बालका सिनेमा’ और धर्मनगर के ‘एसएसआर’ थिएटर में फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि त्रिपुरा में भी नाइट करफ्यू लगा हुआ है ऐसे में ‘राधे’ का आखिरी शो में 3 बजे का होगा।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *