April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

श्वेता तिवारी के बिगड़े बोल, भगवान को लेकर दिया विवादित बयान

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग और अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी तस्वीरों के जरिए वो आए दिन सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करती रहती हैं। मगर इस बार वो अपने विवादित बयान को लेकर फैंस के निशाने पर आ गई हैं। अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की अनाउंसमेंट करने भोपाल पहुंची एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का विवादित बयान सामने आया है।

श्वेता तिवारी ने मंच से कहा, “मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।” बता दें कि फैशन से जुड़ी वेब सीरीज की अनाउंसमेंट को लेकर सीरीज की पूरी स्टार कास्ट भोपला पहुंची थी। जहां मंच पर उन्होंने ये विवादित बयान दे दिया। मजाकिया अंदाज में भगवान पर किया गया कमेंट अब श्रेवता तिवारी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने तलब की रिपोर्ट

श्वेता तिवारी के बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए भोपाल कमिश्नर को 24 घंटे में जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा वो बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल पुलिस कमिश्नर ने मामले में जांच शुरू कर दी है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंची थी टीम

श्वेता तिवारी इन दिनों वेब सीरीज की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं। मशहूर निर्देशक मनीष हरिशंकर इस वेब सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। सीरीज का नाम ‘शो स्टॉपर्स’ रखा गया है। वेस सीरीज के प्रमोशन को लेकर मंच पर डिस्कशन चल रहा था। जिसमें मजाक के दौरान श्वेता तिवारी की जवान फिसल गई और उन्होंने भगवान को लेकर विवादित बयान दे डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *