April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तारक मेहता की बबीता जी बनीं बिजनेस वुमन, फूड इंडस्ट्री में रखा कदम

नई दिल्ली। टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने अपने चाहनों वालों को बड़ी खुशखबरी दी है। जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बड़ी खबर को शेयर किया है। चलिए बताते हैं कि एक्टिंग के अलावा मुनमुन दत्ता आखिर क्या करने जा रही हैं, जिससे उनकी लाइफ में कुछ बदलाव होने वाला है।

मुनमुन दत्ता ने फूड इंडस्ट्री में रखा कदम

दरअसल, मुनमुन दत्ता उन कलाकारों की लिस्ट में शुमार होने जा रही हैं, जो एक्टिंग के अलावा और भी काम कर रहे हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन के क्षेत्र में एक्टर्स अभिनय में सक्रिय रहने के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाते रहते हैं। ऐसे में उन कलाकारों की कमाई का एक बड़ा जरिया बिजनेस से आता है। बबीता जी भी अब सिर्फ एक्ट्रेस नहीं रहीं, बल्कि वो अब बिजनेस वुमन बन चुकी हैं और अपने नए काम को लेकर मुनमुन काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। बबीता जी ने फूड बिजनेस में हाथ आजमाने की एंट्री ले ली है।

खाने का शौक

मुनमुन दत्ता को फैन्स बबीता जी के नाम से जानते हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया। उन्होंनें यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया कि, वो फूड बिजनेस शुरू करने जा रही हैं। उनके साथ केयूर सेठ भी हैं। वीडियो में मुनमुन ने खाना टेस्ट करती नजर आ रही हैं। खाने को लेकर उनका शौक पहले से ही है, ऐसे में वह इस फील्ड में आकर बेहद खुश हैं।

राखी ब्रदर के साथ शुरू किया बिजनेस

मुनमुन कहती हैं, ‘मैंने फूड बिजनेस लॉन्च किया है। मैं खाने-पीने की चीजों को लेकर काफी पैशिनेट हूं। मैं और रेड चिली एंटरटेनमेंट के मालिक केयूर सेठ, जो कि मेरे राखी ब्रदर भी हैं हमने मिलकर इसे शुरू किया है। मैं उन्हें करीब 14 सालों से जानती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *