April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Coronavirus: एक हफ्ते बाद फिर बढ़ा कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए, जबकि बीते दिन 13,405 मामले सामने आए थे, इसी के साथ मामलों में हल्की वृद्धि हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह साझा किए। तो वहीं कोरोना से बीते 24 घंटे में कुल 278 मौतें हुई हैं, जिससे मौतों की संख्या बढ़कर 5,12,622 हो गई है।

देश में कोरोना के फिलहाल 1,64,522 सक्रिय मामले हैं। बात अगर पॉजिटिविटी रेट की करें तो ये 0.38 प्रतिशत बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 31,377 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,21,89,877 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.42 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 11,83,438 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 76.24 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.80 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.28 प्रतिशत है। देश में बीते 24 घंटे में 33.84 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई है, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 176.19 करोड़ तक पहुंच गया। यह 2,00,89,198 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार सुबह तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 10.98 करोड़ से कोरोना वैक्सीन की डोज अभी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *