March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बच्चन पांडे के पहले गाने का टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में नजर आएं अक्षय कुमार

नई दिल्ली। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने-जाने वाले अक्षय कुमार जब भी पर्दे पर नजर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। एक्टर की फैन फॉलेविंग भी काफी लंबी है ऐसे में जब भी इनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो धूम मचा देती है। अब अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। रिलीज के साथ ही ट्विटर पर फिल्म और खिलाड़ी कुमार का नाम ट्रेंड होने लगा था। तो वहीं अब फिल्म का पहला गाना ‘मार खाएगा’ रिलीज होने जा रहा है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने फिल्म के गाने का धमाकेदार टीजर शेयर किया है। शेयर किए गए टीजर में अक्षय कुमार का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने के टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ‘तैयार हैं देखने बच्चन का टशन? द एविल सॉन्ग…मार खाएगा गाना 12:30 बजे लॉन्च होगा।’ बच्चन पांडे के पहले गाने को देखने के लिए अक्षय कुमार के फैन्स काफी बेताब से नजर आ रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘बच्चन पांडे’

अक्षय कुमार की इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकलिन फर्नांडिस देखने को मिलेंगी। फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन तले इसका निर्माण हुआ है। ये फिल्म 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *