May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

India’s Got Talent: रियलिटी शो में जादूगर ने लड़की के किए दो टुकड़े, डर के मारे शिल्पा शेट्टी की निकली चीख

नई दिल्ली। सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का आज हर कोई दीवाना है। शो में कई बार अपने हुनर से कंटेस्टेंट्स जजेज की बोलती बंद कर देते हैं, तो कई बार उन्हें चौंकने पर भी मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही नजारा बीते एक एपिसोड में देखने को मिला। दरअसल, शो के मंच पर एक जादूकर पहुंचा था, जिसका जादू देख हर कोई सन्न रह गया। यहां तक की जजेज की आंखे भी फटी की फटी रह गई। शो में मैजिशियन बीएस रेड्डी ने कुछ ऐसा जादू दिखाया जिसे देखकर आप भी यहीं कहेंगे कि आखिर ये कैसे पॉसिबल है?

कमजोर दिल वाले लोग ना देखें ये मैजिक

मैजिशियन ने अपने हरतअंगेज करतब से सेट पर सबके छक्के छुड़ा दिए। ये ट्रिक देख मंत पर मौजूद जजेस भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। मैजिशियन ने मैजिक ट्रिक दिखाते हुए एक लड़की के दो टुकड़े कर दिए। इस दौरान लड़की चीखती-चिल्लाती रही। जादूगर के ऐसे कारनामे से लड़की बेहोश हो गई। जिसके बाद जादूगर ने लड़की को होश में ला दिया। मंच पर ऐसा करतब देख शिल्पा शेट्टी चीखने लगती हैं। वहीं बादशाह अपनी कुर्सी को मोड़ लेते हैं। इसके अलावा किरण खेर साड़ी से मुंह छिपा लेती हैं, तो धर्मेंद्र पूरी तरह शॉक्ड दिखाई दिते हैं।

इसके बाद मैजिशियन अपने जादू से दो हिस्सों में बंटी लड़की को जोड़ देता है। लड़की पहले की तरह अपनी असली शेप में आ जाती है। जिसने भी इस मैजिक को देखा हर कोई सन्न रह गया। यकीनन ये मैजिक देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *