March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

10 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में सुष्मिता सेन को नहीं मिला काम, एक्ट्रेस ने बताया…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन आर्या से ओटीटी पर अपना परचम लहरा रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस फिल्मों में काफी समय तक नजर नहीं आई थी। तकरीबन 10 साल तक सुष्मिता ने बड़े पर्दे से दूरी बनाकर रखी थी। अब एक्ट्रेस ने इस राज से पर्दा उठाया है कि क्यों आखिर उन्होंने अपने करियर में इतना लंबा ब्रेक लिया। एक्ट्रेस ने ब्रेक लेने के पीछे कई सारी चीजों को वजह बताया।

बढ़ती उम्र बनी काम नहीं मिलने की वजह!

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि जब को काम करना चाहती थी तब उन्हें मन मुताबिक फिल्में नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी प्राथमिकताओं को हमेशा पहले रखा और जाना कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं। मेनस्ट्रीम सिनेमा  में मुझे काम नहीं मिल रहा था इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मेरी उम्र और मेरी स्किन ऐज थी। मेनस्ट्रीम सिनेमा  में अब मैं फिट नहीं हो पा रही थी जिसकी वजह से 10 साल लंबा ब्रेक हो गया।लोगों के मन में मेरी स्किन एज को लेकर तरह तरह की धारणा थी जिसकी वजह से मुझे काम नहीं मिला।

आर्या का तीसरा पार्ट है रिलीज के लिए तैयार

एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि उस वक्त उनके पास ज्यादा कॉन्टेक्ट और लिंक्स भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि उस वक्त क्या मानसिकता थी लोगों के प्रति मेरी ये नहीं पता मुझे, शायद मैं ही लोगों के सामने खुद को सही तरीके से नहीं रख पाई। मैं नेटवर्किंग के मामले में भी काफी कमजोर रही हूं। बता दें कि 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद सुष्मिता ने वेब सीरीज आर्या के साथ कमबैक किया है। इस सीरीज के दो पार्ट सामने आ चुके हैं और तीसरा रिलीज के तैयार हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *