Ukraine Russia War: ‘मैं किसी से नहीं डरा हूं’…देश छोड़कर भागने की खबरों के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी किया Video
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 13 वां दिन है। 13 दिनों से यूक्रेन पर जारी रूस के हमले को खत्म कराने के लिए दुनियाभर के देशों में शांति बनाने की अपील कर रहे है। इसी कोशिश में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम रोल माना जा रहा है क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से नरेंद्र मोदी की दोस्ती खास है। यही कारण भी है कि बार-बार यूक्रेन इस मामले में पीएम मोदी से युद्ध रुकवाने की बात कह रहा है।
हालांकि इस मामले को लेकर पहले भी पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात कर चुके हैं। बीते दिन सोमवार को भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमिर जेलेंस्की के बाद पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच 50 मिनट तक फोन कॉल पर बातचीत हुई हैं। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें। हालांकि इस बातचीत के बाद भी रूस का रूख अब भी यूक्रेन को लेकर सख्त बना हुआ है।
दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत बनतीजा रहने के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को जारी जेलेंस्की ने कीव में ही होने का दावा किया है। वीडियो में जेलेंस्की कहते दिख रहे हैं, ‘मैं किसी से डरा नहीं हूं, मैं छिप नहीं रहा हूं’। हम युद्ध जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बता दें, यूक्रेन के राष्ट्रपति की तरफ से ये वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है जब रूसी मीडिया की तरफ से लगातार ये कहा जा रहा है कि जेलेंस्की अपने देश छोड़कर भाग चुके हैं।
