March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

The Kashmiri Files: कपिल शर्मा ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को प्रमोट करने से इनकार!, ट्विटर पर भड़के यूजर्स

नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीरी फाइल्स का  ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। फिल्म कश्मीरी पंडितों के संघर्ष और दर्द को दिखाती है। हाल ही में विवेक ने दावा करते हुए कहा कि फिल्म में कोई बड़ा एक्टर नहीं होने की वजह से शो के मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन से इनकार कर दिया।

विवेक ने एक फैन के कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि यह तय करना  कपिल की पसंद है कि किसे आमंत्रित किया जाए और किसे नहीं। उन्होंने कहा कि निर्माताओं ने द कपिल शर्मा पर द कश्मीरी फाइल्स को प्रमोट करने से इनकार कर दिया है क्योंकि इसमें कोई बड़े सितारे शामिल नहीं हैं। निर्देशक के दावों के बाद सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कपिल शर्मा की जमकर फजीहत हो रही हैं। कपिल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो भी ट्रेंड कर रहा है।

विवेक ने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- जहां तक बॉलीवुड का सवाल है, मैं वही कहूंगा जो एक बार श्री बच्चन ने गांधी परिवार के बारे में कहा था-वो राजा हैं हम रंक। बॉलीवुड में नॉन-स्टार्टर डायरेक्टर्स, राइटर्स और अच्छे एक्टर्स को नोबॉडीज माना जाता है। गौरतलब है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के वास्तविक जीवन के पलायन पर आधारित है, जिसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *